latest News

बॉलीवुड के वो 10 सितारे जिन्होंने बैकग्राउंड डांसर से की थी शुरुआत और बने सुपरस्टार

1. शाहीद कपूर

google
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर से की थी। फिल्मो में आने से पहले शाहिद कपूर कई गांनो में एक बैकग्राउंड डांसर रह चुके है। फिल्म ताल के कहीं आग लगे लग जाए और फिल्म दिल तो पागल है के मुझको हुई ना खबर जैसे गानो में नजर आ चुके है।

ये है बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्मे जिन्होंने पहले सप्ताह की है सबसे ज्यादा कमाई


2. रेमो डिसूजा

google
फेमस कोरिओग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा भी एक ब्रैकग्रॉउंड डांसर रह चुके है। रेमो ने फिल्म अफलातून में अक्षय के साथ टाइटल ट्रैक में और फिल्म परदेस के मेहबूबा जैसे कई गानो में काम किया है।

3. सुशांत सिंह राजपूत

google
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपना करियर एक ब्रैकग्रॉउंड डांसर के रूप में शुरू किया था। सुशांत ने रितिक रोशन के साथ धूम 2 के टाइटल ट्रैक में और आइफा में भी एक ब्रैकग्रॉउंड डांसर के रूप में काम किया है।

4. सरोज खान

google
मास्टर जी के नाम से मशहूर सरोज खान ने बॉलीवुड में माधुरी दीक्षित से ऐश्वर्या राय तक कई हस्तियों को प्रशिक्षित किया है। लेकिन उनके कोरियोग्राफी कैरियर से पहले उन्हें कई फिल्मों में ब्रैकग्रॉउंड डांसर के रूप में देखा गया है। उन्हें अशोक कुमार और मधुबाला के साथ फिल्म हावड़ा ब्रिज के आइये मेहरबान गीत में देखा गया था।

5. फ़राह खान

google
फ़राह खान को बॉलीवुड की एक अच्छी कोरिओग्राफर और डायरेक्टर माना जाता है। लेकिन इनसे पहले उहोने कुछ फिल्मों में ब्रैकग्रॉउंड डांसर के रूप में काम किया था। उन्हें गोविंदा के साथ 1986 में रिलीज हुई फिल्म सुदा सुहागन के गीत हम हैं नौजवान में देखा गया था।

6. अनुराग बासु

google
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अनुराग बासु ने एक ब्रैकग्रॉउंड डांसर बनने के लिए अपनी पढाई को भी छोड़ दिया था। उनका मानना था कि एक जूनियर आर्टिस्ट से ज्यादा पैसे एक ब्रैकग्रॉउंड डांसर को दिए जाते है।

7. काजल अग्रवाल

google
सिंघम फिल्म से प्रसिद्ध होने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने फिल्म क्यों हो गया ना में ऐश्वर्या राय के साथ उलझने गाने में ब्रैकग्रॉउंड डांसर से शुरुआत की थी। यह फिल्म वर्ष 2004 में रिलीज़ हुई थी।

8. अरशद वारसी

google
अरशद वारसी ने एक ब्रैकग्रॉउंड डांसर के रूप में बॉलीवुड में प्रवेश किया था फिर वह फिल्म जगत के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बन गए। वह फिल्म अाग से खेलेंगे के हेल्प मी गाने में जीतेन्द्र और किमी कटकार के साथ दिखाई दिए।

9. ईशा शरवानी

google
ईशा शरवानी ने भी अभिनेत्री बनने से पहले एक ब्रैकग्रॉउंड डांसर से अपनी शुरुआत की थी। ईशा को फिल्म ताल में शाहीद के जैसे ही ऐस्वर्या के साथ देखा जा चूका है। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मो में लीड एक्ट्रेस के रूप में काम किया है।

10. डेज़ी शाह

google
फिल्म जय हो से प्रसिद्ध हुई डेज़ी शाह ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म तेरे नाम के गाने लगन लगी में सलमान खान के साथ एक ब्रैकग्रॉउंड डांसर के रूप में की थी।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment