latest News

ये बॉलीवुड की टॉप 10 सबसे ज्यादा चलने वाली फिल्मे

आज बॉलीवुड बॉक्स ऑफीस पर हर हफ्ते कई फिल्में रिलीज़ होती है और कुछ ही हफ़्तो में फिल्म थियटर से हट भी जाती है। लेकिन एक समय था जब एक फिल्म को सिनेमाघरों में कई हफ्ते दिखाया जाता था। इसलिए आज के 100 करोड़, 200 करोड़ और 300 करोड़ उनके सामने फीके लगते है। आज हम आपको 10 ऐसी फिल्मो के बारे में बताएँगे जो सिनेमाघरों में सबसे लंबे समय तक प्रदर्शित की गई थीं।
10. Mohabbatein – 50 weeks

google
इस फिल्म को 27 अक्टूबर 2000 में रिलीज़ किया गया था। यह वर्ष 2000 की पहली फिल्म थी जो न केवल एक वर्ष (50 हफ्तों) के लिए सिनेमाघरों दिखाई गई थी बल्कि उस साल की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म भी थी।
9. Kaho Naa Pyaar Hai – 50 weeks

google
14 जनवरी 2000 को रिलीज़ हुई यह फिल्म ऋतिक रोशन और अमिशा पटेल की पहली फिल्म थी। सबसे ज्यादा पुरस्कार जितने वाली बॉलीवुड की इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जोड़ा गया था। फिल्म लगातार एक वर्ष (50 सप्ताह) के लिए सिनेमाघरों में दिखाई गई।
8. Raja Hindustani – 50 weeks

google
इस फिल्म को 15 नवंबर 1996 में रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म से आमिर खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए आठ साल लगातार नामांकन के बाद फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया। फिल्म को थिएटर में एक वर्ष (50 सप्ताह) के लिए दिखाया गया था।
7. Hum Aapke Hai Koun – 50 weeks

google
यह फिल्म 5 अगस्त 1994 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा मॉडर्न इरा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का खिताब दिया गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता यह फिल्म थियेटर में एक वर्ष (50 सप्ताह) के लिए टिकी रहीं थी।
6. Maine Pyar Kiya – 50 weeks

google
इस फिल्म को 29 दिसंबर 1989 में रिलीज़ किया गया था। यह मुख्य अभिनेता के रूप में सलमान की पहली फिल्म थी। इस फिल्म को आज तक की सबसे सफल फिल्मों में गिना जाता है। थियेटर में इस फिल्म को एक वर्ष (50 सप्ताह) के लिए दिखाया गया था।
5. Barsaat (1949) – 100 weeks

google
21 अप्रैल 1949 को रिलीज हुई फिल्म बरसात राज कपूर द्वारा निर्देशित प्रमुख फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म का संगीत अत्यधिक सराहा गया और फिल्म की सफलता से राज कपूर ने आरके स्टूडियो खरीदा था। यह 100 सप्ताह तक लगातार सिनेमाघरों में दिखाई गयी थी।
4. Mughal-e-Azam – 150 weeks

google
5 अगस्त 1950 को रिलीज हुई यह पहली ब्लैक एंड वाइट फिल्म थी जिसको डिजिटल रूप से रंग दिया गया और सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ किया गया। यह अपने समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को 150 सप्ताह तक सिनेमाघरों में दिखाया गया।
3. Kismet (1943) – 187 weeks

google
1943 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय फिल्म जगत की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म को कलकत्ता के रॉक्सी सिनेमा में साढ़े तीन साल (187 सप्ताह) तक दिखाया गया था।
2. Sholay – 286 weeks

google
15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पूरे देश के कई थियेटरों में निरंतर प्रदर्शन के लिए सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और मिनोर्वा थियेटर मुंबई में पांच साल (286 सप्ताह) से भी अधिक समय तक इस फिल्म को दिखाया गया था।
1. Dilwale Dulhaniya Le Jayenge – 1000 weeks and counting

google
20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई डीडीएलजे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबे समय से चल रही फिल्म है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता यह फिल्म 1000 से अधिक सप्ताह होने के बावजूद अभी भी मराठा मंदिर मुंबई में लगातार दिखाई जाती है।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment