बिग बॉस के अब तक के टॉप 10 कपल्स
बिग बॉस इंडिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो है जो हमेशा से ही चारो तरफ से कॉन्ट्रवर्सीज़ से घिरा हुआ रहता है। सुपरहिट रिएलिटी शो बिग बॉस उन लोगों के लिए स्वर्ग हैं जो हमेशा अपना दिल हतेली में लिए घूमते है। हर सीजन में दर्शकों को घर में कई प्रेम कथाएं देखने को मिलती हैं। इनमें से कुछ रोमांस से आगे बढ़ कर एक मजबूत रिश्ते बन गए। जबकि कई लोगों ने शो समाप्त होते ही अपने रिश्ते बदल लिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही मशहूर कपल्स के बारे में बताने जा रहे है -
1. Gauhar Khan and Kushal Tondon
googleइंडियन टेलीविज़न के टॉप 5 ऐतिहासिक सीरियल्स
गौहर खान और कुशाल टंडन को बिग बॉस सीजन 7 में एक दूसरे के साथ रोमांस करते देखा गया था। शो के दौरान दोनों अपनी भावनाये खुल के प्रकट करते थे। कुशाल ने गौहर से ये तक कह दिया था कि वह उनके साथ बूढ़ा होना चाहते है। शो में दोनों की केमिस्ट्री काफी स्ट्रांग थी। ये दोनों बिग बॉस के सबसे क्यूट कपल में से एक थे। लेकिन दोनों ने शो छोड़ने के कुछ समय बाद ही ब्रेकअप कर लिया था।
2. Upen Patel and Karishma Tanna
google
उपेन और करिश्मा सीजन 8 की शुरआत में एक-दूसरे के विरोधी थे। लेकिन बाद में दोनों के बिच में चीजें में बदल गईं और दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। बिग बॉस में दोनों की बॉन्डिंग इतनी स्ट्रांग हो गई थी कि दोनों ने एक साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया था और सगाई भी कर ली थी। लेकिन अब दोनों एक साथ नहीं है।
3. Sara Khan and Ali Merchant
google
सारा और अली मर्चेंट भी बिग बॉस शो के दौरान एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। ये दोनों शो में इतने करीब आ गए थे कि दोनों ने शो में सचमुच शादी तक की थी। लेकिन दोनों की शादी दो महीनों भी नहीं चली और दोनों अलग हो गए। बाद में अली मर्चेंट ने यह भी कहा कि शादी सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट थी और दोनों को यह करने के लिए 50 लाख रुपये का दिए गए थे।
4. Armaan Kohli and Tanishaa Mukerji
google
बिग बॉस सीजन 7 में फेमस एक्ट्रेस तनीषा और अरमान भी एक दूसरे के करीब आ गए और प्यार में पड़ गए। शो में दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी दिखाई दी थी। ये दोनों आज भी एक दूसरे के साथ है। दोनों का प्यार इतना स्ट्रांग है कि तनीषा की बहन काजोल और माँ की लाख कोशिशों के बाद भी दोनों अलग नहीं हुए।
5.Veena Mallik and Ashmit Patel
google
बिग बॉस सीजन 4 के प्रतियोगी वीना मलिक और अश्मित पटेल के बीच की केमिस्ट्री को कौन भूल सकता है।दोनों की केमिस्ट्री काफी हॉट थी। दोनों शो के दौरान इतना करीब आ गए थे कि शो के होस्ट सलमान खान को उन्हें याद कराना पड़ा था कि ये एक फॅमिली शो है। हालांकि दोनों अब साथ में नहीं है और वीना ने किसी और से शादी कर ली है।
6. Aryan Vaid and Anupama Verma
google
बिग बॉस हाउस में रोमांस का दौर शुरू करने वाले पहले कपल थे। ये दोनों बिग बॉस सीजन 1 में थे। उन्होंने टेलीविजन पर अपनी भावनाओं को स्वीकार भी किया था और इस शो को वास्तव में लोकप्रिय बना दिया था।
7.Payal Rohatgi and Rahul Mahajan
google
राहुल महाजन और मॉडल पायल रोहतगी बिग बॉस सीजन 2 में एक दूसरे के इतने करीब आ गए थे कि एक कार्य के दौरान पूल में दोनों काफी रोमांटिक हो गए थे। हालांकि राहुल महाजन ने शो में मोनिका बेदी को प्रोपोज़ किया था पर उन्होंने मना कर दिया।
8.Pooja Bedi and Akashdeep Saigal
google
पूजा बेदी और आकाशदीप सैगल बिग बॉस सीजन 5 में दिखाई दिए थे। ये दोनों उन जोड़ो में से एक है जो शो के दौरान तो करीब आये पर उन्होंने शो के बाद भी अपने रिश्ते को बहुत अच्छे से निभाया है। शो के बाद आकाश ने पूजा के नाम का टैटू तक बनवा दिया था। दोनों अभी भी एक साथ बहुत खुश हैं।
9.Karishma Kotak and Vishal Karwal
google
बिग बॉस सीजन 6 में धीरे धीरे करिश्मा कोटक और विशाल एक दूसरे के करीब आ गए। उन्होंने शो के बाद भी डेटिंग जारी रखी और वे शादी भी करने वाले थे लेकिन बाद में दोनों के अलग होने की अफवाह आने लगी थी।
10. Diana Hayden and Ashutosh Kaushik
google
पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन और रोडीज़ के विजेता आशुतोष कौशिक में सबसे ज्यादा दोस्ताना देखने को मिला था। दोनों शो के दौरान काफी प्राइवेट बाते भी करते थे और साथ में देर रात तक वॉक भी करते रहते थे। हलाकि दोनों आज भी अच्छे दोस्त है।

0 comments:
Post a Comment