latest News

तो इस एक्टर की वजह से आज 'ड्रीमगर्ल' के नाम से फेमस हैं हेमा मालिनी

तो इस एक्टर की वजह से आज 'ड्रीमगर्ल' के नाम से फेमस हैं हेमा मालिनी




बॉलीवुड में 'ड्रीमगर्ल' के नाम से मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी का नाम आज भी सभी की जुबां पर है। बॉलीवुड की 'ड्रीमगर्ल' भरतनाट्यम की एक बेहतरीन नृत्यांगना भी हैं। हेमा मालिनी का जन्म तमिलनाडु के अम्मानकुडी नामक स्थान में 16 अक्टूबर, 1948 को हुआ था। उनके पिता वी.एस.आर. चक्रवर्ती तमिल फिल्मों के निर्माता थे।

google
उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्हें वह दिन भी देखना पड़ा था जब एक तमिल फिल्मों के निर्देशक श्रीधर ने 1964 में यह कहकर उन्हें काम देने से इनकार कर दिया था कि उनके चेहरे में कोई स्टार अपील नहीं है। लेकिन बाद में उन्हें पहला ब्रेक अनंत स्वामी ने दिया और उन्होंने हिंदी फिल्म 'सपनों का सौदागर' (1968) के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में वह राज कपूर के साथ दिखाई दी थीं। उस समय वह महज 16 वर्ष की थीं।

google
बता दे कि राज कपूर ने ही उनका पहला स्क्रीन टेस्ट लिया था। यह खुद हेमा मालिनी का भी मानना है कि आज वह जो भी है राज कपूर की बदौलत हैं। उन्हें पहली सफलता 'जॉनी मेरा नाम' (1970) के साथ ही मिली थी जो कि बहुत बड़ी सुपरहिट रही थी। उस समय हेमा मालिनी के सौंदर्य और अभिनय का जादू छाया हुआ था। जिस कारण निर्माता जया चक्रवर्ती, गुलशन राय और जे.के. बहल ने वर्ष 1977 में उनके साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल' बनाई थी और उसके बाद वह 'ड्रीम गर्ल' के नाम से ही मशहूर हो गयी थी। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने अमिताभ, राजेश खन्ना, जितेंद्र, संजीव कुमार के साथ-साथ और भी कई अभिनेताओं के साथ काम किया हैं। उन्होंने धर्मेद्र के साथ करीब 25 फिल्मों में काम किया और लगभग सभी हिट रही थी। उन्होंने वर्ष 1980 में अभिनेता धर्मेद्र से शादी कर ली और अब उनकी दो बेटियां ईशा एवं आहना हैं।

google
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी की जीवनी 'बियॉन्ड द ड्रीमगर्ल' में एक छोटी सी प्रस्तावना भी लिखी है। स्टारडस्ट के पूर्व संपादक और निर्माता राम कमल मुखर्जी की यह किताब 16 अक्टूबर को उनके 69वें जन्मदिन पर लांच होगी। इस दिन भारतीय सिनेमा में हेमा मालिनी 'ड्रीम गर्ल' के 50 साल भी पूरे हो जाएंगे।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment