जानिए अपनी राशि के अनुसार क्या खरीदारी करनी चाहिए इस धनतेरस पर
दिवाली हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा और महत्त्व पूर्ण त्यौहार माना जाता है। प्रत्येक वर्ष, दिवाली के पांच दिन का त्योहार धनतेरस के उत्सव के साथ शुरू होता है। 'धन' का मतलब होता है पैसे और 'तेरस' का मतलब 13 दिन। कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष के तेरहवें चांद्र दिन पर ये त्योहार मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, धनतेरस अक्टूबर-नवंबर के ग्रेगोरी माह के दौरान आता है और इस वर्ष धनतेरस का पर्व 17 अक्टूबर को मनाया जायेगा। धनतेरस व्यापारीयो के लिए एक विशेष दिन माना जाता है। इस दिन की विशेषता यह है कि अगर हम कुछ खरीदते है तो वो अत्यंत शुभ होता है और कहते है इससे लक्ष्मी जी हमारे ऊपर सदा प्रसन्न रहती है। ज्यादातर लोग सोने, चांदी और कुछ अन्य अनमोल गहने खरीदना पसंद करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है कि आपको अपनी राशि के अनुसार इस साल क्या खरीदना चाहिए -
मेष (Aries)
googleBreaking News: श्रीलंका के इस पहाड़ के नीचे आज भी है रावण का शव
मेष राशि के जातक को इस वर्ष दिवाली पर तांबे से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करना चाहिए। ये आपके लिए लाभकारी रहेगा।
वृषभ (Taurus)
google
वर्ष राशि के जातक चांदी से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करें। जैसे-चांदी का सिक्का, चम्मच, गणेश जी की मूर्ति, आदि।
मिथुन (Gemini)
google
मिथुन राशि के जातक शंख, मोतियों की माला, मछलीघर और भगवान विष्णु की मूर्ति खरीद सकते हैं। ये आपके लिए शुभ साबित होगा।
कर्क (Cancer)
google
कर्क राशि वाले जातक झील तथा पहाड़ोंवाली सीनरी, सजावट से संबंधित कोई भी वस्तुएं जैसे पर्दे, बेडशीट, डिनर सेट आदि खरीद सकते हैं।
सिंह (Leo)
google
सिंह राशि के जातक सोने से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करें। इससे सालभर धन की प्राप्ति होगी।
कन्या (Virgo)
google
कन्या राशि वाले जातक इस दिवाली पर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की शॉपिंग कर सकते हैं जैसे- मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, फ्रिज, एसी और मिक्सी आदि।
तुला (Libra)
google
तुला राशि वाले जातक इस दिवाली पर कृत्रिम जूलरी, दुर्गा जी की मूर्ति और सभी प्रकार के वाहनों की खरीदारी कर सकते हैं। ये अत्यंत शुभ साबित होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
google
वृश्चिक राशि वाले जातक पीतल से निर्मित वस्तुओं को खरीद सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
google
धनु राशि वाले जातक लाल रंग के गुलदस्ते एंव क्रॉकरी से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
मकर (Capricorn)
google
मकर राशि वाली महिलाएं चांदी से निर्मित वस्तुएं जैसे पायल खरीद सकती हैं। इस राशि वाले पुरुष एक नारियल खरीद सकते हैं।
कुम्भ (Aquarius)
google
इस राशि वाले जातक हनुमान जी की पंचमुखी की मूर्ति, बॉक्स का पौधा और संगीत से संबंधित वस्तुओं को खरीद सकते हैं।
मीन (Pisces)
google
मीन राशि वाले जातक चीनी के सिक्के, घड़ी, पुस्तकें, पेन, आदि खरीद सकते हैं। वह आपके लिए शुभ रहेगा।

0 comments:
Post a Comment